Chutkule

जॉब वाली बेटी की शादी की चिंता

बोले भाई साहब, एक समस्या हमारी सुलझाओ।
बेटी हो गई तीस बरस की, कोई लड़का तो बतलाओ।।

किया है बीटेक-एमबीए, पैकेज इसका है बढ़िया।
बैंगलोर में है जॉब, लड़का वहीं का हो, तो हो बढ़िया।।

जाति बंधन नहीं है कोई, पैकेज हो अच्छा खासा।
उम्र में छोटा बड़ा चलेगा, शौकऐब न हो जरा सा।।

लाड़ली रही यह घर में सबकी, और थोड़ी चंचल है।
किचन,साफ,सफाई के कामों से, दूर रही ये हर पल है।।

पास्ता बर्गर नूडल मोमोज फास्ट फूड ही खाती है।
Swiggy zomato से अक्सर ही खाना मंगवाती है।।

किचिन सफाई करने को, घर में दो मेड तो हों ही ।
नोएडा पुणे या बैंगलोर में अपना फ्लैट तो हो ही।।

हमने अपनी सारी पूंजी, इसकी पढ़ाई में लगा दी।
लड़का ऐसा ही बताना, जो बिन दहेज कर ले शादी।।

लड़के वालों को ही, शादी का इंतजाम करना होगा।
मेहमानों और हम सबका खूब ख्याल रखना होगा।।

पहली विदा पे बिटिया घर को नई कार में जाएगी।
हर हफ्ते कम से कम, मम्मीपापा के घर आएगी।।

अंत में सुनिए एक खास बात, जो कहना है जरूरी।
बिटिया दामाद रहें अकेले, संयुक्त परिवार से हो दूरी।।

शादी बिटिया की हमको, इन शर्तों पर ही करना है।
लड़के और खानदान की गारंटी, आपको ही भरना है।।
😀😅😀🙃 😜🫢🤔😌🤔

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *